ज्योतिष | दिसंबर का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति में बदलाव की वजह से कई तरह के राजयोग का निर्माण होने वाला है. बुध 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शुक्र पहले से ही विराजमान है. बुध और शुक्र की युति की वजह से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. इससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों (Rashi Parivartan) के बारे में जानकारी देने वाले है.
दिसंबर महीने में बन रहे ये खास राजयोग
गुरु और शुक्र के बीच समसप्तक दृष्टि संबंध भी बन रहा है. गुरु के ऊपर शुक्र का शुभ योग और शुक्र के ऊपर गुरु का शुभ योग बन रहा है. काम राजयोग को सभी इच्छाएं पूर्ति करने वाला राजयोग माना जाता है. साथ ही, धन शक्ति योग और महाधनी राजयोग का भी निर्माण होगा. दिसंबर महीने के अंत और नए साल की शुरुआत मे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है.
इन राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा नया साल
मकर राशि: आने वाला साल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. जल्द ही, आपको इनकम के नए स्रोत मिलने वाले हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने वाली है. आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा. इसके साथ ही, आप बचत करने में भी कामयाब होंगे. शनि और राहु भी इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं.
कन्या राशि: धन की दृष्टि से कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा साबित होने वाला है, नौकरी मिलने के भी इस साल प्रबल योग बनते हुए दिखाई देंगे. इसके साथ ही, आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है. आने वाले समय में आप पर शनि देव भी मेहरबान होने वाले हैं, जिस वजह से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा. छात्रों को भी अब उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है.
वृश्चिक राशि: बुध और शुक्र की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इसके साथ ही, मंगल भी रोचक राजयोग बना रहे हैं, लग्न भाव में इस राजयोग के बनने से शुभ फल की प्राप्ति होगी. शनि राहु, गुरु और मंगल आपके जीवन में नए साल में खुशियां भी लाने वाले साबित होंगे. लंबे समय से जो काम रूके हुए हैं अब वह पूरे होने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
