गुरुग्राम में स्कूल- कॉलेज पढ़ने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, इस रूट पर मिलेगा मुफ्त बस सेवा का लाभ

गुरुग्राम | चुनावी माहौल के बीच सभी राजनीतिक अपने- अपने हिसाब से वोटर्स को रिझाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं सोहना विधानसभा से भावी उम्मीदवार कल्याण सिंह चौहान ने सोहना से गुरुग्राम स्कूल- कॉलेज पढ़ने जाने वाली छात्राओं को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि वह अपने निजी कोष से छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने जा रहे है, जो सोहना बस स्टैंड से गुरुग्राम बस स्टैंड तक छात्राओं को लाने ले जाने का काम करेगी.

Haryana Roadways AC Bus

जिला परिषद के पूर्व चैयरमैन कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल के चलते उनके कार्यकाल के कुछ विकास कार्य अधूरे रह गए थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वे सोहना पहुंचे हैं, जहां उन्होंने हरियाँहेड़ा गांव में ओबीसी चौपाल का नवीनीकरण और गढ़ी मुरली गांव में सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करवाया है.

मौजूदा विधायक पर कसा तंज

कल्याण सिंह ने सोहना से मौजूदा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वे सत्ता में रहते हुए भी इस तरह के कार्य नहीं करवा पाए, जिससे हल्के की जनता को फायदा पहुंचे. उन्होंने कहा कि सोहना के अंदर हायर एजुकेशन के लिए कोई कालेज नहीं है और लड़कियों को पढ़ने के लिए गुरूग्राम का रूख करना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

उन्होंने बताया कि इस रूट पर परिवहन सुविधा बेहतर नहीं होने के चलते छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी और अधिकतर लोग इस सुविधा के अभाव में अपनी बच्चियों को आगे पढ़ने के लिए ही नहीं भेजते थे लेकिन अब इस मुफ्त बस सेवा के शुरू होने से छात्राओं का गुरुग्राम तक जाने का सफर आसान होगा. वहीं, तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.