बड़ी लापरवाही: सैनिटाइजर पीने की वजह से कई कुत्तों की हुई मौत, लोक निर्माण विभाग में मचा कोहराम

तावडू । नगर के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में रखें सैनिटाइजर के ड्रामो में रिसाव हो रहा था. इस रिसाव को कुत्तों ने पानी समझकर पी लिया जिसके कारण कई कुत्तों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने इसके बारे में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताई है.

dead dogs

नगरपालिका सचिव ने कहा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

वही नगर पालिका सचिव ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. नगरवासी साकिर, जमालुद्दीन, हाशिम, आकिब, रशीद ने बताया कि ड्रमों में सैनिटाइजर का रिसाव हो रहा था. जिसे कुत्ते पानी समझकर पी गई. जिसकी वजह से थोड़े समय बाद कुत्तों की मौत हो गई. इसके अलावा लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सुपरवाइजर राहुल मौर्य ने बताया कि सैनिटाइजर पीने से काफी कुत्तों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कई बार कुत्तों को दफनाया है. इस बारे में नगरपालिका सचिव सुनील रंगा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है. इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.