खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

रेवाड़ी | हरियाणा से खाटूश्याम धाम जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने एक राहत भरी खबर सुनाई है. बता दें कि इन दिनों खाटूश्याम मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा उमड़ता है. ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त भीड़भाड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है.

Khatu Shyam Mandir

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल रेलसेवा 11 मार्च से 22 मार्च तक (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 11 मार्च से 22 मार्च तक (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस रेलसेवा में द्वितीय साधारण श्रेणी के 8 और 2 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.