केतु के राशि परिवर्तन से इन राशि के जातकों की लगी लॉटरी, हर कार्य में मिल रही सफलता

ज्योतिष | केतु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह के नाम से भी जाना जाता है. इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है और यह अपनी धीमी गति से गोचर करने के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल 30 अक्टूबर के दिन केतु ने अपनी वक्री चाल में कन्या राशि में गोचर किया था, अब इनका अगला राशि परिवर्तन साल 2025 के मई महीने में होने वाला है.

Ketu

केतु की चाल का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर काफी पॉजिटिव बना हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कन्या राशि में केतु के 9 महीनो से रहने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल रहा है.

इन राशि के जातकों को मिल रहा लाभ

मेष राशि: साल 2024 में केतु की चाल की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने वाली है. जीवनसाथी के साथ भी प्रेम- संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. यदि आप व्यापार करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको लाभ मिलने वाला है. आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

वृश्चिक राशि: केतु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है, जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी बिजनेस डील लग सकती है. साथ ही आपके सभी रुके हुए काम भी अब बनने वाले हैं, धन आगमन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको फिजूल खर्ची करने से बचना है, साथ ही अपनी मां के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें

कर्क राशि: अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे है तो उसमें आपको सफलता मिलने वाली है. इस समय केतु की चाल की वजह से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है, भाई- बहनों के साथ भी रिश्तों में चली आ रही खटास अब दूर हो जाएगी. धन से जुड़ी हुई सभी समस्याएं धीरे- धीरे करके समाप्त होने वाली है, आप परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.