हरियाणा में विद्यार्थियों को लास्ट एग्जाम के बाद जमा कराने होंगे टैबलेट, वापस न देने पर रोका जाएगा रिजल्ट

भिवानी | हरियाणा में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी अगर स्कूल छोड़ते हैं, तो उन्हें अंतिम परीक्षा के बाद 5 दिन के अंदर स्कूलों में टैबलेट जमा कराने होंगे. विभाग की ओर से इस बारे में एसओपी जारी कर दी है. दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट को लेकर शिक्षा विभाग ने जो दिशा- निर्देश जारी किए हैं, इस पर अमल करना अनिवार्य है.

Haryana Tablet Yojana Student

दिया गया इतना समय

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं के विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के बाद 5 दिन में टैबलेट और सिम जमा करवाने होंगे. इसके बाद, सिम को इनएक्टिव किया जाएगा. इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अगर दूसरे स्कूल में दाखिला लेने के लिए स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेते हैं तो उनसे टैबलेट लिया जाएगा. अगर वह एसएलसी नहीं लेते तो टैबलेट उनके पास ही रहेंगे.

टैबलेट मिलने के बाद रखा जाएगा रिकॉर्ड

इसी प्रकार, 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों कों टैबलेट नहीं देने है. बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को लास्ट परीक्षा के पांच दिन के अंदर टैबलेट, चार्जर, सिम व अन्य मिला सामान जमा कराना अनिवार्य होगा. स्कूल मुखिया व संबंधित कक्षा प्रभारी टेलीफोन के जरिये बच्चों को टैबलेट वापस करने के बारे में सूचना देंगे. स्कूल मैनेजमेंट कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी विद्यार्थियों नें स्कूल में टैबलेट वापस जमा करवा दिए है. टैबलेट मिलने के बाद उसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

टैबलेट जमा नहीं करवाने पर रोका जाएगा रिजल्ट

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि गुम होने की स्थिति को छोड़कर जो विद्यार्थी टैबलेट वापस नहीं करेंगे उनका परिणाम भिवानी बोर्ड रोक लेगा. ऐसे विद्यार्थियों का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी अपलोड नहीं किया जाएगा. यदि स्कूल द्वारा दी गई सूची में से किसी गलती के कारण किसी ऐसे विद्यार्थी का परिणाम घोषित हो जाता है, जिसने टैबलेट जमा नहीं करवाया है तो स्कूल प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे विद्यार्थी को एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं दिए जाएं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.