ज्योतिष | मार्च का महीना ग्रहों के लिए काफी खास रहा. अब 26 मार्च यानी कि परसों बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान है. ऐसे में मेष राशि में इन दोनों ग्रहों की युक्ति बनने जा रही है. यह युति लगभग 15 दिनों के लिए बनेगी. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
26 मार्च को बुध करेंगे मेष राशि में प्रवेश
कर्क राशि: बुध और गुरु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी होगी, यह युति इस राशि के कर्म भाव में होगी. ऐसे में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है. जल्द ही, आपको बेहतरीन ऑफर मिलेंगे. साथ ही, नौकरी- पेशा जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि: गुरु बृहस्पति और बुध का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. यह संयोग आपकी राशि के नवम भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं, धन कमाने को आपको कई मौके मिलेंगे. घर परिवार व छात्रों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि: गुरु और बुध की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. यह गोचर आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपके सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. हर कार्य में सफलता मिलेगी, पैतृक- संपत्ति से भी लाभ होगा. इस समय आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
