भिवानी के सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जानिए मामला

भिवानी । जिले में एक मरीज ने घंटाघर नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. बता दे कि सोमवार को वह डिस्चार्ज होने वाला था. यह घटना भिवानी के चौधरी बंसीलाल हॉस्पिटल की है.

bhiwani hospital

अस्पताल की छत से कूदकर युवक ने की आत्महत्या 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वही भिवानी सिटी के थाना इंचार्ज संदीप ने बताया कि मृतक की पहचान गांव खड़ी मौला के निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है. बाबूलाल का कुछ लड़कों के साथ विवाद चल रहा था. जिसकी वजह से बाबूलाल को गंभीर चोटें आई थी.

परिजनों ने 18 मार्च को उन्हें भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था. डॉक्टर बाबूलाल का चेकअप करके, सोमवार को उसे घर भेजने वाले थे. इससे पहले वह घर पहुंचता उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दीं. अब पुलिस द्वारा जानकारी एकत्र की जा रही है कि बाबूलाल ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.