Sawan 2024: शिवलिंग पर पहले जल चढ़ता है या बेलपत्र, जानें सही तरीका

ज्योतिष | 22 जुलाई से सावन (Sawan 2024) के महीने की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी भी पावन पर्व से कम नहीं होता. सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा- अर्चना और व्रत करते हैं और ऐसा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको भगवान भोलेनाथ को पहले जल अर्पित करना चाहिए या बेलपत्र.

Sawan Shiv

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका

आपने देखा होगा कि खासकर सावन के महीने में बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ को जल और बेलपत्र अर्पित करने के लिए जाते हैं, परंतु अधिकतर लोगों को इन्हें सही से अर्पित करने का तरीका ही नहीं पता होता. शिवलिंग पर आपको सबसे पहले जल ही अर्पित करना चाहिए. भगवान भोलेनाथ भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए एक लोटे जल से ही खुश हो जाते हैं. जल चढ़ाने के बाद ही आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए, जो भगवान भोलेनाथ को बेहद ही प्रिय है. शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद आप बाकी सामग्री जैसे दही, शहद आदि अर्पित कर सकते हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

जब भी आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए, तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको बेलपत्र 3, 5, 7, 9, 11 इसी संख्या में अर्पित करने है. बेलपत्र अर्पित करते समय आपको भगवान भोलेनाथ के विशेष मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करना चाहिए. आपको कभी भी शिवलिंग पर खंडित बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए, इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.