Airtel का सस्ता रिचार्ज प्लान, 199 रूपये में मिल रही 28 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | Airtel की तरफ से अपने ग्राहकों को कई प्रकार के रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाए जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको एयरटेल के एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, पिछले महीने कंपनी की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की गई थी. अब खबरें सामने आ रही है कि 2- 3 दिन पहले कंपनी की तरफ से कुछ टैरिफ प्लान में यूजर्स को राहत दी गई है.

AIRTEL

Airtel का रिचार्ज प्लान

आज हम आपको एयरटेल के 199 रुपए वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बढ़िया है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती. इस प्लान में आपको कुल 2GB डाटा ही मिलता है. आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी हर दिन 100 फ्री SMS का लाभ मिल रहा है.

मिल रहे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो यूजर्स को लाइव टीवी चैनल, टीवी शोस आदि का भी एक्सेस एकदम फ्री में मिल रहा है. खास बात इस रिचार्ज प्लान की कीमत है, जो 200 रूपये से भी कम है. इस प्लान में आपको विंक म्यूजिक का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है.

28 दिनों तक आप अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ एसडी कॉल्स का भी लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा, एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माय एयरटेल एप पर जाकर उनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.