भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से संचालित की जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) पूरक परीक्षा (कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त उत्तीर्ण, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार परीक्षा) सितम्बर- 2024 के लिए 10 सितम्बर की तिथि निर्धारित की थी. आपको बता दें कि अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है. अब इसे बढ़ाकर 18 सितम्बर कर दिया गया है.
18 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने कहा कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) पूरक परीक्षा सितम्बर- 2024 के लिए परीक्षार्थी 1,000 रुपए लेट फीस के साथ 18 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. डॉ. वीपी यादव ने जानकारी दीं कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) फरवरी/ मार्च- 2024 व जुलाई- 2024 की परीक्षा में पास रहे हैं, मगर किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हैं. ऐसे परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी के अन्तर्गत पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए 18 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.
निर्धारित समय से पहले भेज दे अपना आवेदन
अध्यक्ष ने कहा कि सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली- भांति पढ़ते हुए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि निर्धारित समय से पहले ही अभ्यार्थी अपने आवेदन जमा करवा दें. अन्यथा, तय तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नम्बर 01664- 254300 तथा ई-मेल [email protected] व [email protected] माध्यम से सम्पर्क कर सकते है. उन्होंने कहा कि यदि फार्म में कोई गलती होती है तो इसके लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा. ऐसे में जो भी विद्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं वह 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
