हरियाणा बोर्ड ने जारी किया डीएलएड का रिजल्ट, यहाँ से एक क्लिक में डाउनलोड करें परीक्षा परिणाम

सोनीपत | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष- 2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष- 2019, 2020, 2021 और 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि- अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा जुलाई- 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. परीक्षा से जुड़े छात्र- अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर दिए गए लिंक से चेक कर सकते है.

Results

इस प्रकार रही पास प्रतिशतता

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 20 हजार 958 छात्र- अध्यापक शामिल हुए है. उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022- 2024 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 16 हजार 892 छात्र- अध्यापक शामिल हुए थे. इनमें से 12 हजार 617 पास हुए है. इनकी पास प्रतिशतता 74.69 रही है. इसमें महिला छात्र- अध्यापकों की पास प्रतिशतता 78.71 और पुरूष छात्र- अध्यापकों की पास प्रतिशतता 70.49 है.

रिजल्ट देखने के लिए- क्लिक करें

उन्होंने जानकारी दी कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022- 2024 प्रथम वर्ष (रि- अपीयर) में 2381 छात्र- अध्यापक शामिल हुए. इनमें से 1220 पास रहे. इनकी पास प्रतिशतता 51.24 है. अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड. प्रवेश वर्ष 2021- 2023 प्रथम वर्ष (रि- अपीयर) में 484 छात्र- अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 240 पास रहे और इनकी पास प्रतिशतता 49.59 है. प्रवेश वर्ष 2021- 2023 द्वितीय वर्ष (रि- अपीयर) में 1085 छात्र- अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 833 पास हुए है.

निश्चित तिथि के अनुसार करें आवेदन

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डीएलएड विशेष अवसर परीक्षा (मर्सी चांस) में प्रवेश वर्ष 2017- 2019 प्रथम/ द्वितीय वर्ष, 2018- 2020 प्रथम/ द्वितीय वर्ष तथा डीएलएड मर्सी चांस परीक्षा 2019- 2021 व 2020- 2022 प्रथम/ द्वितीय वर्ष का परिणाम भी आज जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र- अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का रिवैल्युएशन करवाना चाहते हैं, तो तय शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. डॉ. यादव ने बताया कि परीक्षा की संस्थावार परफॉर्मेंस शीट शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी.

जनवरी 2025 में संचालित की जाएगी परीक्षाएं

परीक्षा में रि- अपीयर रहे छात्र- अध्यापकों के आगामी परीक्षा के लिए आवेदन- पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के जरिये ऑनलाइन भरे जाएगें. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि डीएलएड परीक्षा जुलाई- 2024 के प्रवेश वर्ष 2022- 24 में रि- अपीयर रहें छात्र- अध्यापकों की परीक्षा जनवरी- 2025 में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तिथियां तय की जा चुकी है.

इस प्रकार देना होगा शुल्क

रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, यदि एक से ज्यादा विषयों में रि-अपीयर है, तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रुपए अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपए हर छात्र- अध्यापक के लिए होगा. सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना लेट फीस के 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इसके बाद, 100 रुपए लेट फीस के साथ 24 से 30 अक्टूबर, 300 रुपए लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर और 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 7 नवम्बर से 13 नवम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.