अब ये यात्री हरियाणा रोडवेज की बस में नहीं कर पाएंगे बिना टिकट यात्रा

रेवाड़ी । हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का आनंद लेने वाले होमगार्ड जवानों को परिवहन विभाग ने झटका दिया है. अब होमगार्ड जवान अगर हरियाणा रोडवेज की बस में बिना टिकट मिलें तो उन्हें जुर्माना देना होगा. विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि होमगार्ड जवान वर्दी का रौब दिखाकर रोड़वेज की बस में टिकट नहीं लेते हैं और मुफ्त सफर का आनंद उठाते हैं.

ROADWAYS BUS

इसी के चलते हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक अंबाला ने एक आदेश जारी कर कहा है कि होमगार्ड जवानों को अब बस में सफर के दौरान टिकट लेना होगा. यदि वे बिना टिकट मिलें तो उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा. महाप्रबंधक ने इस आदेश को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.