बिजली बोर्ड के ग्रुप C और D कर्मचारियों पर हरियाणा सरकार हुई मेहरबान, दिवाली गिफ्ट में तोहफा

चंडीगढ़ | अबकी बार की दिवाली दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के कर्मचारियों के लिए खास होने वाली है, क्योंकि विभाग द्वारा C और D ग्रुप के सभी कर्मचारियों को ₹2000 की राशि के टोकन गिफ्ट देने का फैसला लिया गया है. इस बारे में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है.

Diwali Gift

इन कर्मचारियों को मिलेगा टोकन गिफ्ट

इस दायरे में निगम के सभी C और D श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, एचकेआरएनएल के माध्यम से लगे हुए कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारियों को शामिल किया गया है. आज 24 अक्टूबर को जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार वह कर्मचारी जो 1 अक्टूबर 2024 तक विभाग के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उनके बैंक खातों में इस राशि को भेजा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts