Rashi Parivartan: साल 2025 में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, इन 3 राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाना जाता है. गुरु ग्रह साल 2025 में मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह राशि परिवर्तन अक्टूबर महीने में होगा. इस वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस दौरान उनके मान- सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में भी कोई बड़ा पद मिल सकता है.

Rashi Parivartan

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा बना रहेगा, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

तुला राशि: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत कर देगा, काम- कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं. इस समय आपको नौकरी मिल सकती है, रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान पिता के साथ आपके संबंध काफी मजबूत रहेंगे.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

कन्या राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के इनकम भाव में होने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.