जल्द सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन: मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय सूर्य मूल नक्षत्र में विराजमान है, परंतु इस साल के लास्ट तक वह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन 29 दिसंबर को सुबह 12:34 मिनट मिनट पर हो रहा है, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Surya Dev

29 दिसंबर से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, लंबे समय से रुके हुए कम एक बार फिर से बनने वाले हैं. करियर में भी आपको कई शानदार मौके मिलेंगे, व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने वाला है. सट्टेबाजी से जुड़े क्षेत्रों में भी लाभ के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. धन कमाने के आपको कई शानदार मौके मिलेंगे, इस दौरान आपको किस्मत का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि: सूर्य के पूर्वाषाढा नक्षत्र में आने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, अब लंबे समय से किए गए प्रयासों का फल आपको मिलने वाला है. परिवार और दोस्तों के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के योग दिखाई दे रहे हैं. आपको धन कमाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे, आप अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: सूर्य इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही काफी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आप जिस भी प्रोजेक्ट में लगे हुए थे, अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. व्यापार के लिहाज से भी समय काफी अच्छा है, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग दिखाई दे रहे है. पैसा कमाने के आपको कई मौके मिलने वाले हैं, लव- लाइफ काफी अच्छी बनी रहेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.