Jio का शानदार प्लान, सिर्फ एक बार रिचार्ज करवाने पर पूरे साल करें अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क ।  कोरोनावायरस के दौर में कई लोगों का काम अभी वर्क फ्रॉम होम के जरिए चल रहा है. ऐसे मे अगर आप ज्यादा नेट का यूज़ करते हैं, तो रिलायंस Jio आपके लिए कई बेहतर प्लान लॉन्च करता है. कंपनी प्रीपेड यूजर के लिए कई खास प्लान ऑफर करती है. इन प्लांनस की खास बात यह होती है कि कंपनी की प्लान लिस्ट में बजट कीमत में भी फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट दिए जाते हैं. इसके साथ ही बहुत सारे प्लानो में लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डाटा और दूसरे अन्य फायदे भी दिए जाते हैं.

Jio

जानिए Jio के 1 साल वाले प्लान के बारे में

आज हम रिलायंस Jio के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बात कर रहे हैं. जिसमें एक बार रिचार्ज करवाकर, करीब पूरे साल के लिए आप रिचार्ज से छुटकारा पा सकते हैं. जी हां कंपनी 336 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर करती है. जिसमें ग्राहकों को ढेर सारे फायदे दिए जाते हैं. जियो के 1299 रूपये वाले रिचार्ज में 336 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. अगर आप भी इस प्लान को रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो आपको, यह रिचार्ज जियो की वेबसाइट पर अदर कैटेगरी के रिचार्ज में मिल जाएगा. इस प्लान में ग्राहकों को टोटल 24 जीबी डाटा दिया जाता है.

कंपनी द्वारा नेट खत्म होने के बाद स्पीड हटाकर 64kbps कर दी जाती है. इतना ही नहीं इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में दिया जाता है. कॉलिंग के लिए इस प्लान में जियो टू जियो और बाकी सभी नेटवर्किंग के लिए फ्री कॉलिंग दी जाती है. इसके साथ ही इस प्लान में आपको 3600 SMS फ्री मिलते हैं. इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी दी जाती है. ग्राहक इस प्लान को एक बार रिचार्ज करवा लेता है, तो साल भर फ्री कॉलिंग और डेटा का इस्तेमाल कर सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.