नई दिल्ली, Jio New Recharge Plan| हाल ही में रिलायंस जियो की तरफ से दो नए पॉपुलर डाटा एड ऑन प्लांन की वैलिडिटी को रिवाइज किया गया है. अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो निश्चित रूप से आपको आज की यह खबर काफी पसंद आने वाली है. बता दें कि 69 और 139 रुपए वाले डाटा पैक की वैलिडिटी को रिवाइज किया गया है. आज हम आपको इसी बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
जियो ने किया बदलाव
पहले यह प्लान यूजर के बेस प्लान के समान वैलिडिटी ही शेयर किया करते थे. कुछ दिन पहले ही जियो की तरफ से अपने 448 रुपए वाले प्लान को भी अपडेट किया गया था और 189 रुपए के पैक को फिर से इंट्रोड्यूस किया गया था. चाहे 69 रूपये का प्लान हो या फिर 139 रुपए का दोनों ही प्लान पहले बेस रिचार्ज प्लान के साथ चलते थे यानी कि अगर आपने 30 दिनों का रिचार्ज प्लान करवा रखा है, तो यह दोनों डाटा पैक 30 दिनों तक चलने वाले हैं.
नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
कंपनी की तरफ से इन नियमों में बदलाव किया गया है, अब जियो प्रीपेड प्लान केवल 7 दिनों की स्टैंडअलोन वैलिडिटी के साथ आने वाले हैं. इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स के पास इन प्लान के तहत दिए गए डाटा को कंज्यूम करने के लिए केवल एक हफ्ता ही होने वाला है, जो बेस पैक से जुड़ी हुई लंबी वैलिडिटी के बिल्कुल उलट होने वाला है.
मिलेंगे यह बेनिफिट्स
69 रूपये वाले डाटा प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान में आपको कुल 6GB हाई स्पीड डाटा मिलता है. 139 रुपए वाले प्लान में कुल 12 जीबी डाटा मिलता है. कुछ समय पहले कंपनी की तरफ से 189 रुपए वाले प्लान को भी रिवाइज किया गया था, यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 2GB डाटा ऑफर किया जाता है, अगर आपको कॉलिंग के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश है, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है.
