हरियाणा में खानपान से 99% लोगों ने कोरोना को हराया, बेहतर इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का करें सेवन

पंचकूला । दूध – दही के प्रदेश हरियाणा में बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते महामारी की चपेट में आने के बावजूद भी 99.1 %   मरीज  कोरोना को आसानी से हरा रहे हैं. बता दें कि इस महीने में कुल 121000 व्यक्ति कोरोना की चपेट में आए. जिनमें से 60000 व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. हालांकि इस दौरान 500 लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा. इन सब के बावजूद भी राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे चल रही मृत्यु दर राहत देने वाली है.

corona home kadha

इतने लोग हरा चुके हैं कोरोना को 

बता दें कि पिछले 24 दिनों में संक्रमितो में से आधे से ज्यादा मरीज कोरोना को हरा चुके है. प्रदेश में रोजाना 50 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं. इनमें से 23 फ़ीसदी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं. बता दे कि अभी तक प्रदेश में 71 लाख नमूने लिए गए हैं जिनमें से चार लाख से ज्यादा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यानी कि 5.72 फीसदी लोगों की रिपोर्ट ही कोरोना पॉजिटिव आ रही है . वहीं प्रदेश में मृत्यु दर भी 0.90 फीसद है.

 

इन चीजों से बढ़ाई जा सकती है रोग प्रतिरोधक क्षमता 

चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है. इसका संक्रमण फेफड़ों को अधिक प्रभावित कर रहा है. मजबूत इम्यूनिटी होने पर ही इस संक्रमण से फाइट की जा सकती है. जरूरी है,  कि सभी लोग मास्क व सैनिटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें. अपनी दिनचर्या को सुधारे,विटामिन सी व विटामिन डी को मजबूत करें. संक्रमण से बचाव के लिए संतरा, नींबू, आंवला,मौसमी आदि का सेवन करें.

भरपूर नींद ले और सुबह जल्दी उठे. भोजन में जितना हो सके हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाए. सलाद अधिक खाए. दो गज दूरी मास्क है जरूरी, इसका पालन अवश्य करें. इसके अलावा योग की सहायता से भी महामारी को आसानी से हराया जा सकता है . नियमित रूप से कपालभाति करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल पड़ता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.