ज्योतिष | ग्रह- नक्षत्र और कुंडली का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इसी क्रम में आज 5 मार्च को दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र मीन राशि में न्याय और दंड के देवता शनि कुंभ राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में आ रहे है इस वजह से 3 राजयोग का संयोग बन रहा है.
मिलेगा विशेष लाभ
तीन राजयोग बनने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. मौजूदा समय में शनि अपनी स्वयं की मूत्र त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है. इस वजह से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है. धन ऐश्वर्य वैभव के दाता कहे जाने वाले शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान है, जिससे मालव्य राजयोग बना रहा है. वही चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे जिस वजह से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है.
इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य
वृषभ राशि: मालव्य, गजकेसरी और शश राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इन्हें शनि का विशेष आशीर्वाद मिलेगा, बेरोजगार लोगों को नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. आपके वेतन में वृद्धि के योग भी दिखाई दे रहे हैं, परिवार और दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, ऐसे में कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
कुंभ राशि: तीनों राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे रहने वाले हैं, अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, व्यापार में आ रही सभी तरह की परेशानियां अब समाप्त हो जाएगी. धन लाभ होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर व वाहन खरीदने का भी आपको बेहतरीन मौका मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा, आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. व्यक्तित्व में निखार आएगा. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम बनने वाले हैं, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. विदेश यात्रा पर जाने का आपको मौका मिलेगा. अगर आप कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, नया व्यापार शुरू करना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
