ज्योतिष | गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में देवताओं का गुरु कहा जाता है. गुरु को ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, संतान, विवाह और धर्म का कारक माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु की स्थिति में बदलाव का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा.
इस समय गुरु ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है, 14 मई 2025 को रात 11:20 मिनट पर वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान तीन रशिया ऐसी होंगी जिन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं 3 लकी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा. गुरु अष्टम और एकादशी भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं.ऐसे में इन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है, मई महीने से इनका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आर्थिक परेशानियां भी अब एक- एक करके समाप्त हो जाएंगे.
सिंह राशि: गुरु ग्रह का मिथुन राशि में जाना काफी अच्छा रहेगा. इस राशि के पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर यह एकादशी भाव में रहेंगे. ऐसे में इन्हें हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है, अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
धनु राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो जाएगी. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याए भी समाप्त हो सकती है दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, इनकम में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा ससुराल की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
