Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला धांसू किफायती रिचार्ज प्लान, 895 रूपये में मिलेंगी 336 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, Jio Cheapest Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप में जाकर उनके बारे में डिटेल जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे ही शानदार और बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Jio

Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान

इस लिस्ट में पहला नंबर जियो के 895 रूपये वाले प्लान का आता है. अगर आप एक बार इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको 11 महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में थे, तो जियो का यह प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा.

अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी ढेर सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए नहीं है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है. अगर आप कॉलिंग के लिए किसी प्लान की तलाश में थे, तो निश्चित रूप से यह प्लान आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है. इस प्लान में यूजर्स को हर 28 दिन में 50 फ्री SMS का लाभ मिलने वाला है. ऐसा उसे इस प्लान में 12 बार बेनिफिट मिलेगा. इस प्रकार इस पूरे प्लान में कुल 600 फ्री SMS का लाभ मिलने वाला है.

28 दिन में मिलेगा 2GB डाटा

हर 28 दिन में यूजर्स को 2GB डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. इस प्रकार इस प्लान में उन्हें टोटल 12 बार डाटा मिलेगा, अगर आप भी कम डाटा और वॉइस कॉल के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश में थे, तो जियों का यह प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा. इसमें प्रति महीने की लागत भी काफी कम आएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.