29 मार्च शनिवार को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा ग्रहण?

ज्योतिष | सनातन धर्म में ग्रहण को विशेष महत्व प्राप्त है. साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 29 मार्च शनिवार के दिन लगने जा रहा है. अब यह जानना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि साल 2025 का दूसरा और पहला सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा या नहीं, किस समय सूर्य ग्रहण लगने वाला है. आज हम आपको इस बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. साल 2025 का पहला ग्रहण होली के दिन लग चुका है, जो कि चंद्र ग्रहण था.

Grahan

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

29 मार्च को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण के दौरान धरती के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए दिन में अंधेरा सा अच्छा जाएगा, लोगों को सूर्य ग्रहण देखने की काफी उत्सुकता भी रहती है. साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार 29 मार्च को लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण दोपहर 2:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6:16 मिनट पर समाप्त होगा. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगने जा रहा है.

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, परंतु यह देश के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है, जिसमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम,उत्तरी ब्राज़ील डेनमार्क, फ्रांस,आयरलैंड ग्रीनलैंड, फिनलैंड आदि अन्य हिस्सों में दिखाई देगा है. क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा, परंतु जिन क्षेत्रों में यह ग्रहण दिखाई देगा. वहां पर ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है. ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों पर रोक लग जाती है, ग्रहण में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं. साथ ही, गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.