गैजेट डेस्क, Jio New Update | टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एकदम फ्री कर दिया गया है, यानी अगर आपके पास भी जियो की सिम है, तो आप आसानी से फ्री में आईपीएल 2025 का मजा ले सकते हैं. इस क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण लोकप्रिय OTT ऐप जियोहॉटस्टार पर किया जा रहा है और चुनिंदा यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के इसका एक्सेस भी मिल रहा है. इसी दिशा में अब कंपनी की तरफ से स्पेशल रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया गया है.
खास रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी उन सभी यूजर्स को जियोहॉटस्टार का फ्री एक्सेस देगी, जिन्होंने या तो 299 रुपए या फिर इससे ज्यादा की कीमत वाला रिचार्ज करवाया हुआ है. ऐसे में अधिकतर यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पेमेंट के ही फ्री ट्रायल का मजा मिल जाएगा. कंपनी 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार का मजा आपको एकदम फ्री दे रही है, जिससे आप भी आईपीएल 2025 फ्री में देख पाएंगे.
स्पेशल क्रिकेट पैक
टेलीकॉम कंपनी की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर कोई यूजर 299 रुपए या इससे ज्यादा की कीमत वाले प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो उनके नंबर पर एक्टिव हो जाएगा और सब्सक्रिप्शन का फायदा उन्हें 90 दिनों तक मिलेगा. कंपनी ऐसे सभी पोस्टपेड प्लान और 1.5 जीबी डाटा से ज्यादा वाले प्लान वाले यूजर्स अलग से 100 रूपये का क्रिकेट पैक भी सेलेक्ट कर सकते है.
अगर आपको लगता है कि आप फ्री जियोहॉटस्टार ट्रायल के लिए एलिजिबल है, तो माय जिओ ऐप में जाकर इसके लिए आसानी से क्लेम कर सकते हैं. पहले आपको मोबाइल जियो ऐप में जाना होगा और अपने एक्टिव प्लान के बारे में चेक करना है.
