ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा और गुरु को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. यह दोनों ही ग्रह ज्योतिष के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है. जब भी यह दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो कुछ शुभ योग का निर्माण होता है. भाग्य का साथ मिलने के साथ- साथ पद, सम्मान, धन- संपत्ति, ज्ञान व बुद्धि की भी प्राप्ति होती है. बता दें कि सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है. गुरु वृषभ राशि में विराजमान है. दोनों ही ग्रह लगातार अपनी गति से चल रहे है.
एक- दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे गुरु और सूर्य
25 अप्रैल को अर्ध केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. 25 अप्रैल को सुबह 9:55 मिनट पर सूर्य और गुरु दोनों एक- दूसरे से 45 डिग्री के एंगल पर स्थित होंगे. इसी वजह से अर्धकेंद्र राजयोग का भी निर्माण होगा. यह राजयोग तीन राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा.
25 अप्रैल से मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए अर्ध केंद्र योग काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस राशि में लग्न भाव में गुरु और 12वे भाव में सूर्य विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. गुरु की कृपा से जल्द ही आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है, जीवन में चली आ रही परेशानियां अब एक- एक करके दूर होने वाली है.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए अर्ध केंद्र योग काफी अच्छा साबित होने वाला है. जल्द ही, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ने वाला है. परिवार और दोस्तों के साथ आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं. धर्म- कर्म के मामलों में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पेशा जातकों को भी उनके काम की तारीफ मिलने वाली है. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए अर्ध केंद्र राजयोग काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. इस राशि में सूर्य कर्म भाव में विराजमान है, जिससे कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं. आपको पदोन्नति के साथ- साथ जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. हर कार्य में सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इनकम के भी नए दरवाजे खुलने वाले हैं. कोर्ट- कचहरी के मामलों में फैसले आपके पक्ष में आने वाले है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
