इसी महीने होगा हरियाणा CET परीक्षा की तिथि का ऐलान, 15 दिन खुलेगा पोर्टल

चंडीगढ़ | कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से आज इसका फाइनल ट्रायल किया जाएगा. इसके बाद, आयोग की तरफ से तारीख की घोषणा किसी भी वक़्त हो सकेगी. सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में सोमवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई. बैठक के दौरान इस मुद्दे पर काफी चर्चा की गई है.

Haryana CET HSSC CET

यह एजेंसी करवा सकती है CET

सोमवार को हुई बैठक में आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. इसमें सभी प्रकार की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है. अब आयोग की तरफ से सीबीएसई के अतिरिक्त 5 अन्य एजेंसी के नाम बताये जा रहें है, जो सीईटी करवा सकती है. इनमें हरियाणा बोर्ड, एनटीए, एनआरएस, पीएसयू व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

इसी महीने होगा तारीख का ऐलान

परीक्षा की डेट की घोषणा होने से ठीक पहले सभी 2,300 एग्जाम सेंटरों की भी जाँच परख की जाएगी. काफ़ी संभावना है कि तारीख का ऐलान इसी महीने में होगा. इसके बाद, 15 दिन तक पोर्टल को ओपन किया जाएगा, जिस पर युवा रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. मई में सीईटी होना है, इसके लिए पहले से आयोग की तरफ से तैयारी चल रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.