मई महीने में कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष | साल 2025 के पांचवे महीने को ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. बता दें कि मई के महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ- साथ सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देने वाला है. मई महीने में सूर्य शुक्र बुध के अलावा राहु- केतु और गुरु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में सभी राशियों के जीवन में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है. 18 तारीख को राहु- केतु भी कुंभ राशि में और देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों के इस हलचल की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Rashi Parivartan

7 मई को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद, 15 को सूर्य वृषभ राशि में और 31 मई को शुक्र मेष राशि में जाएंगे. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

मई में लगेगी इन राशियों की लॉटरी

सिंह राशि: मई का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस राशि के सातवें भाव में राहु, 11 भाव में गुरु और दसवें भाव में सूर्य रहने वाले हैं. ऐसे में आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही आपका नया दोस्त बनेंगा. आपके जीवन में खुशियां दस्तक देती हुए दिखाई दे रही है. धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी, अचानक धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी अच्छा रहेगा. सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के आठवें भाव में, गुरु नवे भाव में और राहु पंचम भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र में भी आप बढ़िया प्रदर्शन करने वाले हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. शेयर मार्केट में आप काफी पैसा कमा सकते हैं, परंतु आपको जल्द ही हानि का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी अच्छा रहने वाला है. सूर्य इस राशि के लग्न भाव में, राहु दसवें भाव में और गुरु दूसरे भाव में रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को ग्रहों की युति का मिला- जुला परिणाम मिलने वाला है. इस राशि के जातकों का धर्म कर्म में काफी अधिक झुकाव होगा, आप इस दौरान धार्मिक यात्राएं करने वाले हैं. आपको परिवार का भी सहयोग मिलने वाला है. ऐसे में आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे, सूर्य की कृपा से आप घर में भी निवेश कर सकते हैं. कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.