12 साल बाद होगी शुक्र और गुरु की युति, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम; मान- सम्मान में वृद्धि

ज्योतिष | जून महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र ग्रह को सुख- समृद्धि का दाता माना जाता है. वहीं, देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति भी इसी महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं. यह युति 12 साल बाद मिथुन राशि में बनने जा रही है. शुक्र और गुरु की युति की वजह से तीन राशिया ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. जल्द ही, इनका भाग्य चमकने वाला है. धन दौलत में भी अपार वृद्धि होने वाली है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

शुरू होगा अच्छा समय

तुला राशि: गुरु और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है. यह युति आपके भाग्य स्थान पर बनने जा रही है, इस दौरान आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी. आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने वाले हैं. जल्द ही, आप छोटी और बड़ी यात्राओं पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु का संयोग काफी अच्छा साबित होगा. यह आपके कर्म भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. समाज में आपका मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी पेशा जातको को हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. इस समय आपको अपने पिता का भी सहयोग मिलने वाला है, बेरोजगार लोगों को नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मीन राशि: शुक्र और गुरु की युति से इस राशि के जातकों का भाग्य जल्द ही चमकने वाला है. यह युति जून महीने में होने जा रही है. इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी, यह समय उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है जो बिजनेस कर रहे हैं. जल्द ही, रियल स्टेट और जमीन जायदाद से जुड़े हुए लोगों को खास लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.