जून महीने में होगी गुरु और सूर्य की युति, इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ऐसे में सूर्य की हर महीने किसी- न- किसी ग्रह के साथ युति भी होती रहती है. जून महीने में हो रही युति को काफी खास माना जा रहा है. यह युति देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति के साथ हो रही है.

Astrologer

बृहस्पति 1 साल में राशि परिवर्तन करते हैं. ऐसे में उन्हें दोबारा से उस राशि में प्रवेश करने में 12 साल का समय लग जाता है. 14 मई को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. दूसरी ओर 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य भी प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य और गुरु की युति होगी और कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य और गुरु

मेष राशि: इस राशि के तीसरे भाव में गुरु और सूर्य की युति होने वाली है, ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके हुए काम अब एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं. जल्द ही, आप धार्मिक यात्राओ में शामिल हो सकते हैं. आपको भाई- बहनों का पूरा सहयोग मिलने वाला है. वैवाहिक जीवन में चल या रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपको किसी मांगलिक या शुभ कार्य में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है, आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और सूर्य की युति काफी अनुकूल रहने वाली है, यह युति लग्न भाव में होने जा रही है. ऐसे में आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी, नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को भी सफलता मिलने वाली है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: इस राशि में गुरु और सूर्य की युति 9वें भाव में हो रही है. दोनों शुभ ग्रहों का भाग्य के भाव में होने की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. विदेशी स्रोतों के जरिए भी आपको धन लाभ होने वाला हैं. नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश भी खत्म हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपको इनकम के नए साधन मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.