Jio ने लांच किया लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 895 रुपये में मिलेगी 11 महीनों की वैलिडिटी

नई दिल्ली, Jio New Cheap Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और एक लांग टर्म वैलिडिटी वाली प्लेन को सर्च कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही नए प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो है. कंपनी के पास 46 करोड़ से ज्यादा यूजर बेस है.

Jio

अधिकतर यूजर्स को लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश होती है, इसी दिशा में हम कंपनी के नए 895 रुपये वाले प्लान के बारे में यूजर्स को डिटेल जानकारी देने वाले है.

Jio का नया रिचार्ज प्लान

देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास वैसे तो अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्लान की लिस्ट मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. कंपनी की तरफ से पिछले साल रिचार्ज दरों में बढ़ोतरी की गई थी, जियो की तरफ से पूरे रिचार्ज पोर्टफोलियो को अब फिर से डिजाइन किया गया है.

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान में आपको एक- से- बढ़कर- एक बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं. अगर आप भी हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप 11 महीना की वैलिडिटी वाले इस नए रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

मिलेगी 11 महीने की वैलिडिटी

हम जियो के 895 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. अगर आप एक बार इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको पूरे 11 महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है यानी कि आप कई महीनो तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ ले सकते हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है. अर्थात, अगर आप भी कॉलिंग के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

यह प्लान सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है, इस प्लान का लाभ केवल जियो फोन यूजर्स को ही मिलने वाला है. अगर आप जियो यूजर्स है और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान को सर्च कर रहे हैं, तो आप माय जिओ ऐप पर जाकर भी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.