ज्योतिष | गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु कहा जाता है. वह 1 साल में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, धन, संतान, विवाह, धर्म और ज्ञान का कारक कहा जाता है. गुरु के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति 14 मई को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे. 28 मई को चंद्रमा दोपहर 1:36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति होगी, इसी वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग करीब 54 घंटे यानी 30 मई तक रहने वाला है. इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
28 मई से शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को गजकेसरी राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है. हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, धन लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. बैंकिंग या फिर पारिवारिक व्यवसाय में आपको खूब लाभ मिलने वाला है, ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे. गुरु और चंद्रमा की युति से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.
कुंभ राशि: इस राशि के पांचवे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब मानसिक शांति मिलेगी. दिमाग में चल रही सारी उलझने समाप्त होने वाली है, शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. करियर के क्षेत्र में आप अच्छी खासी उछाल मार सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, आप अपने लक्षयो को पाने में भी सफलता हासिल करने वाले हैं. विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि: गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी रहने वाला है. गुरु और चंद्रमा की युति आठवें भाव में होने जा रही है, ऐसे में इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे है. नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं, आपको जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है. ससुराल पक्ष की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आपका आध्यात्मिक की ओर झुकाव बढ़ेगा. अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
