हरियाणा में इन किसानों को मिलेगा 87 लाख रुपए मुआवजा, सीएम नायब सैनी ने राशि की जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले दिनों आगजनी से राख हुई गेहूं की फसल का प्रदेश सरकार का मुआवजा जारी कर दिया है. आगजनी से प्रभावित 151 किसानों के बैंक अकाउंट में 87 लाख रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की गई है. बता दें कि मेवात, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला को छोड़कर बाकी 17 जिलों में 324 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल आग लगने से राख हो गई थी.

CM Nayab Singh Saini Kisan

पहली बार मिला मुआवजा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दी गई मुआवजा राशि जारी करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि पहली बार कृषि विभाग ने भी किसानों को जली फसल का मुआवजा दिया है. ऐसे में किसानों को सामान्य तौर पर मिलने वाले मुआवजे से इस बार दोगुनी राशि मिल रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसान के उत्थान और उसके हित में कार्य कर रही है.

खाद और बीज भी मुफ्त उपलब्ध

बता दें कि पिछले दिनों कई एकड़ जमीन पर किसानों की गेहूं की फसल आग लगने से राख हुई थी. ऐसे प्रभावित किसानों से नुकसान के दावे प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था. इसके बाद राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दावों का तुरंत सत्यापन करने और अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए थे.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

आगजनी से प्रभावित किसानों को सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा न केवल मुआवजा राशि जारी की गई है बल्कि आगामी फसल की बुवाई के लिए उन्हें खाद और बीज भी सरकार की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का कहना है कि किसानों के हितों और उत्थान को लेकर हम प्रतिबद्ध है और किसान भाईयों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. किसानों की भलाई के लिए सरकार प्रत्येक जरूरी कदम उठा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.