अपने घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में अवश्य लगाए यह पौधा, जीवन में नहीं होगी पैसों की कमी

ज्योतिष, Vastu Tips | हर व्यक्ति अपने जीवन में अमीर बनना चाहता है. वह चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी पैसों की कोई कमी ना हो, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आपके घर के कोने में ही अमीर बनने का राज छुपा हुआ होता है, आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं होगा. आज हम आपको एक ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको अपने घर पर अवश्य लगाना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती.

money plant

अपने घर में अवश्य लगाए मनी प्लांट का पौधा

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर मनी प्लांट के पौधे का आता है. इसे अपने घर में लगाना काफी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. घर में मनी प्लांट अगर सही दिशा में लगाया जाता है, तो इसके फायदे कई ज्यादा बढ़ जाते हैं. अपने घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए इसे काफी शुभ माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण- पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आपके घर में बरकत आती है और समृद्धि का भी विकास होता है, हालांकि आपको मनी प्लांट के पौधे को उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी नहीं लगना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मनी प्लांट का पौधा लगाते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको शौचालय के पास इस पौधे को बिल्कुल भी नहीं रखना है, इसे अच्छा नहीं माना जाता. अगर मनी प्लांट की बेल जमीन से सट रही है तो वह भी काफी अशुभ मानी जाती है. मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ जानी चाहिए, इसे अच्छा माना जाता है. अगर आप भी मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन सब गलतियों को करते हैं, तो आपकी परेशानियां बढ़ जाती है. ऐसे में आपको मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.