ज्योतिष | जून का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से काफी खास होने वाला है. जून महीने में बुध और गुरु ग्रह की युति बनने जा रही है. यह युति तकरीबन 12 सालों के बाद मिथुन राशि में बनेगी, ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.
जून महीने में इन राशियों पर मेहरबान होंगे बुध और गुरु
सिंह राशि: बुध और गुरु की युति इस राशि के जातक की किस्मत बदल देगी. यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है, ऐसे में आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं, आपके कार्य की सभी तारीफ करेंगे. व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत ओपन होंगे.
कन्या राशि: बुध और गुरु का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, यह युति आपकी राशि से कर्म भाव में होने जा रही है. ऐसे में आपको काम कारोबार में विशेष तरक्की मिलेगी, सुख सुविधा बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में मान- सम्मान और पदोन्नति के आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे. इस समय व्यापारियों को भी लाभ होगा.
मीन राशि: गुरु और बुध ग्रह का संयोग इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. अब आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जल्द ही आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. परिवार के साथ भी आपका समय काफी अच्छा रहेगा, रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. जो लोग रियल स्टेट, प्रॉपर्टी या जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ काम करते हैं उन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
