गैजेट डेस्क | अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बीएसएनल के दो रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कंपनी की तरफ से इन दोनों ही रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी गई है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी की तरफ से मदर्स डे के मौके पर दो रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 29 दिनों तक बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है.
BSNL के इन प्लान पर मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी
यूजर्स को तीन रिचार्ज प्लान 120 रुपये तक सस्ते भी किए गए हैं. बीएसएनएल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 1999 और 1499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब यूजर्स को ज्यादा वैलिडिटी मिलने वाली है. आज से लेकर 14 मई के बीच बीएसएनएल की वेबसाइट या सेल्फ केयर ऐप से नंबर रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को इन दिनों प्रीपेड प्लान में पहले के मुकाबले ज्यादा वैलिडिटी का लाभ मिलने वाला है.
यह बड़ा फैसला मदर्स डे को ध्यान में रख कर लिया गया है. 1499 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान की वैधता 336 दिनों की होती है परंतु अब आपको स्पेशल ऑफर के तहत पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलने वाली है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भी आपको कई सारे बेनिफिट्स ऑफर किए जाएंगे. बीएसएनल इस प्लान में 24gb तक डाटा भी ऑफर कर रही है.
अब एक साल की बजाय मिलेगी 380 दिनों की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 1999 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान की वैधता पूरे 1 साल यानी की 365 दिनों की होती है. परंतु स्पेशल ऑफर के तहत आपको 380 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है, इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 600 जीबी हाई स्पीड डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलने वाले है.
