29 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, अगले कुछ दिन इन तीन राशियों के जीवन में नहीं होगी लग्जरी की कमी

ज्योतिष | सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का ज्योतिष में विशेष महत्व है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर किसी- न- किसी तरह से अवश्य पड़ता है. धन और वैभव के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र अगले महीने के अंत में यानी कि 29 जून को मेष राशि से निकलकर अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने की वजह से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शुक्र भी जल्द ही राशि परिवर्तन कर लेते हैं. जिन राशि के जातकों पर शुक्र मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में भौतिक सुखो की कमी नहीं होती.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

अगर आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत है, तो आपको जीवन में किसी लग्जरी की कमी नहीं होगी. शुक्र के इस राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं

29 जून से शुरू होगा अच्छा समय

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. शुक्र चौथे और 11वें भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, अब आप अपनी अलग पहचान बनाने वाले हैं. नई नौकरी मिल सकती है. आप और भी अच्छा काम करने वाले हैं, सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, अब आपको धन कमाने के बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में आना उनकी किस्मत बदलने जैसा होने वाला है. इस राशि के दूसरे और 9वें भाव के स्वामी होकर शुक्र 9वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होगी, अब आपकी कई इच्छाएं पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. करियर के लिहाज से भी समय एकदम बेहतरीन रहने वाला है. व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आर्थिक स्थिति अच्छी बन रही है. इनकम के कई स्रोत खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला होगा. शुक्र इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है. अब आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा करियर में आपको आगे बढ़ाने के कई शानदार मौके मिलेंगे. आप मेहनत और लगन के दम पर जल्द ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं, व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है. उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा, नया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.