मार्च महीने में जबरदस्त मजबूत हुआ Jio डाटाबेस, लॉन्च हुआ लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला नया प्लान

गैजेट डेस्क, Jio New Recharge Plan | मार्च महीने में जियो की तरफ से सबसे ज्यादा नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े गए हैं. हाल ही में ट्राई की तरफ से एक नई रिपोर्ट भी जारी की गई है, जिसके अनुसार जियो ने मार्च महीने में 21 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जुड़े हैं. कंपनी का यूजर बेस लगभग 47 करोड़ के आसपास हो गया है, इसी वजह से कंपनी आप अपने यूजर्स के लिए कई अफॉर्डेबल रिचार्ज प्लान भी पेश कर रही है. आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे ही शानदार प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jio

Jio का नया रिचार्ज प्लान

हम जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले एक सस्ते प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इसमें यूजर्स को कम खर्चे में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ 126GB तक हाई स्पीड डाटा का भी बेनिफिट मिलता है. जियो की पोर्टफोलियो में यह डाटा और 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान मौजूद है. इसके लिए आपको महज 799 रुपए ही खर्च करने होंगे.

टेलीकॉम कंपनी के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलने वाला है. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स पर चर्चा की जाए, तो आपको हर दिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलने वाला है. इस प्रकार इस पूरे प्लान में आपको 126 जीबी हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

कंपनी की तरफ से इस प्लान में फ्री में जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी दिया जा रहा है. कंपनी के पास एक और रिचार्ज प्लान मौजूद है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसके लिए आपको 899 रुपये खर्च करने होते हैं. इसमें भी यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है. फ्री नेशनल रोमिंग बेनिफिट्स भी इस प्लान में मिलते हैं. जियो का यह प्लान इन दिनों काफी चर्चाओ में भी बना हुआ है और यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.