गैजेट डेस्क, Jio New Recharge Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है और किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में इधर- उधर भटक रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के 198 रुपए वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको हर दिन 2GB डाटा भी मिलने वाला है. वैसे तो कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आपको माइजियो ऐप पर भी इनके बारे में डिटेल जानकारी मिल जाएगी.
नया रिचार्ज प्लान
हम Jio के 198 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ हर दिन 2GB डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के इस प्लान की वैधता महज 14 दिनों की है. अगर आप भी शॉर्ट टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में है, तो जियो का यह प्लान आपको काफी पसंद आ सकता है. जियो के इस पूरे प्लान में आपको कुल 28 जीबी डाटा मिलने वाला है. इन दिनों यह प्लान काफी चर्चाओं में भी बना हुआ है.
कौन- सा प्लान है बेहतर
जियो के पास 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान मौजूद है. उसके लिए आपको 349 रुपए खर्च करने होंगे, इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. यह प्लान पूरे 28 दिन चलता है. अगर आप 14 दिन के प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो 198 रुपए और फिर 14 दिन के प्लान से रिचार्ज करवाएंगे तो 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए आपको 396 खर्च करने होंगे. आप 349 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी और हर दिन 2GB डाटा का लाभ ले सकते हैं.
