ज्योतिष | राहु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में पापी व छाया ग्रह के नाम से जाना जाता है. यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. राहु हमेशा उल्टी चाल यानी की वक्री अवस्था में ही गोचर करते हैं. जिन राशि के जातकों पर राहु मेहरबान होते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.
इस समय राहु देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान है. आने वाली 18 तारीख को राहु शनि की राशि कुंभ में प्रदेश करने जा रहे हैं. वैसे तो राहु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. इस दौरान 3 राशि ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: राहु के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. राहु का गोचर इनके लिए काफी बढ़िया साबित होने वाला है, अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ के आपको कोई शानदार मौके मिलने वाले हैं. बच्चों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, भूमि- भवन व वाहन खरीदने के योग बन रहे है. कार्य स्थल पर उन्नति मिल सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है. राहु इस राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, इसे अत्यंत शुभ भी माना जाता है. अब आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. जल्द ही, मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है. इनकम के कई स्रोत बनेंगे, पुराने सोर्स से भी आपको आर्थिक लाभ होने वाला है. करियर में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं, आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. राहु के गोचर के प्रभाव से जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आर्थिक लाभ के शुभ अवसर प्राप्त होंगे. आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात भी हो सकती है, अपनों का साथ मिलेगा. धन का आवक बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. राजनीतिक लाभ भी मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
