हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, कर्ज का ब्याज वसूलने पर लगी रोक

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है. दरअसल, सरकार (Haryana Govt) द्वारा 19 अप्रैल को जारी आदेशों में फसली लोन का ब्याज 4% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया था. अब सरकार ने अधिकारियों को किसानों से ब्याज की वसूली न करने के आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें कि विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा फसली लोन का ब्याज बढ़ाए जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद सरकार द्वारा यह फैसला वापस ले लिया गया.

CM Nayab Singh Saini Kisan

कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि लोन पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा.

हुड्डा ने उठाए थे सवाल

इससे पहले 19 अप्रैल को हरियाणा कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किए गए थे कि जिन लोगों ने बैंक से कर्ज ले रखा है, उनसे 7% ब्याज वसूला जाएगा. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि सरकार ने यह वादा किया था कि फसल लोन पर 4% से ज्यादा ब्याज नहीं लिया जाएगा. अब इस फसली लोन पर ब्याज लगाया गया है. प्राकृतिक आपदाओं से किसान पहले ही परेशान हैं. उसके बाद, यह ब्याज में बढ़ोतरी किसानों को और ज्यादा मुश्किल में डाल देगी. सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस ले लेना चाहिए.

यह भी पढ़े -  विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्यभर में लगाए जाएंगे 1.50 करोड़ पौधे

लौटाया जाएगा वसूला गया ब्याज

अब सरकार द्वारा अपने फैसले को पलटते हुए कहा गया है कि सभी एमपैक्स प्रबंधक व सभी शाखा प्रबंधक एमपैक्स के किसी भी करजाई सदस्य से ब्याज राशि नहीं वसूलेंगे. अगर किसी से ब्याज राशि ली गई है, तो उसे वापस लौटा दिया जाए. आगामी आदेशों तक पहले की तरह ही बगैर ब्याज के रिकवरी की जाए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts