ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) एक राशि में 30 साल के बाद संचरण करने के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि 29 मार्च 2025 को शनि देव ने अपनी स्वयं की मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था. वह साल 2027 तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में इस अवधि में शनि की विशेष कृपा कुछ राशि के जातकों पर पडने वाली है. इन्हें करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.
साल 2027 तक मेहरबान रहेंगे शनि देव
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का गोचर काफी सकारात्मक साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर साल 2027 तक विराजमान रहेंगे, इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है. घर परिवार की परेशानियां भी दूर हो जाएगी, व्यापारियों, डाटा साइंटिस्ट, मैथमेटिक्स आदि लोगों के लिए समय काफी अच्छा है. शनि देव आपकी राशि से 12 भाव के स्वामी है, ऐसे में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है.
वृषभ राशि: शनि का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव साल 2025 तक इस राशि के 11वें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इनकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही, आप बचत करने में भी कामयाब होंगे. पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं. आप खुलकर अपनी बातें रख पाएंगे.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का गोचर काफी अच्छा साबित होगा. शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं और साल 2027 तक यहीं पर विराजमान रहेंगे. इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होने वाली है, शनि की तीसरी दृष्टि आपकी राशि से संतान भाव पर पड रही है. ऐसे में आपको जल्द ही संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी आपको तरक्की मिलने वाली है. दीर्घकालीन योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
