ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह के नाम से जाना जाता है. यह एक राशि में दोबारा प्रवेश करने में 30 सालों का समय लगाते हैं. शनि देव मार्च महीने में मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इन्हें न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं.
जुलाई महीने में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. शनि के वक्री होने की वजह से लगभग 139 दिन कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनके जीवन में धन- संपत्ति की अपार बढ़ोतरी होने वाली है.
जुलाई महीने से शुरू होगा अच्छा समय
मिथुन राशि: शनि ग्रह का वक्री चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि से जॉब और करियर के स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने वाली है. व्यापारियों के लिहाज से भी समय काफी अच्छा रहेगा. अगर आप बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपके लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आप देश-विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का चाल बदलना काफी अच्छा साबित होने वाला है. शनि देव आपकी राशि से सातवें और आठवें भाव के स्वामी है. इस समय उन लोगों को अच्छी सफलता मिलने वाली है, जो काम- कारोबार से जुड़े हुए हैं. पार्टनरशिप में अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. धन संपत्ति में निवेश करते हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है.
मकर राशि: शनि देव का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है. शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री चाल चलेंगे. ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. काम- कारोबार में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, शनि देव आपकी राशि से धन और लग्न स्थान के स्वामी है. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ भी प्राप्त होगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
