जिन बच्चों के अभिभावक कोरोना संक्रमित, उनकी देखभाल करेगा प्रशासन

जींद । जिला बाल संरक्षण इकाई का मुख्य लक्ष्य माइग्रेट लेबर के बच्चों के अतिरिक्त उन सभी बच्चों को भी मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद या तो हॉस्पिटल में एडमिट है या फिर होम आइसोलेशन में है. ऐसे माता-पिता के बच्चों की देखरेख करने वाला अब कोई नहीं है. इसलिए इस प्रकार के सभी बच्चों को बाल गृह में आश्चर्य प्रदान कर, जब तक इन बच्चों के माता-पिता पूर्ण रूप से स्वास्थ्य नहीं हो जाते तब तक इन बच्चों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी के साथ-साथ इन बच्चों के खाने पीने, काउंसलिंग, Medical और अन्य सभी सुविधाओं की जिम्मेदारी विभाग द्वारा पूर्ण की जानी है.

Webp.net compress image 11

जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने जानकारी देते हुए कहा है कि विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर-1098,
बाल भवन जींद 9812413229,
जिला बाल संरक्षण इकाई-9416513057,
कलाम बाल आश्रम जींद 9416530961

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जिला बाल संरक्षण इकाई इस कार्य को बहुत ही अच्छे तरीके से कर सके इसके लिए सभी सरकारी तंत्र, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद जींद ब्रांच, नागरिक अस्पताल जींद के साथ-साथ निजी हॉस्पिटल और कुछ समाजसेवी संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है. इसके साथ साथ जैन नर्सिंग होम से डॉक्टर जिनेंद्र जैन द्वारा बच्चों के फ्री में मेडिकल उपचार की सुविधा और कुछ समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा ऐसे बच्चों के लिए दवाइयों, कपड़े और भोजन की मुफ्त सहायता दी जा रही है. यदि कोई भी समाज सेवी संस्था या फिर कोई भी सज्जन व्यक्ति इस पवित्र कार्य में अपना योगदान देना चाहता है तो वह दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकता है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts