आज देर रात गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशियों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति एक साल में राशि परिवर्तन करने वाले हैं. गुरु एक नक्षत्र में तकरीबन 30 दिनों तक रहते है. ऐसे में ग्रुरु बृहस्पति को एक नक्षत्र से दोबारा इस नक्षत्र में प्रवेश करने में तकरीबन 27 महीनो का समय लग जाता है. जल्द ही, गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

आज गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

राहु के नक्षत्र में गुरु के प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. गुरु बृहस्पति 14 जून को देर रात 12:07 मिनट पर आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और अगले दो महीने तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. इस समय मिथुन राशि में गुरु अस्त अवस्था में है. राहु के नक्षत्र में गुरु के आने की वजह से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

14 जून से शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस राशि के जातक ट्रैवल या फिर फ्रीलांसर है, तो उन्हें लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. राहु की पांचवी दृष्टि इस राशि के जातकों पर पड रही है. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे, साथ ही आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहने वाले हैं. नौकरी पेशा जातकों को जल्द ही इंक्रीमेंट मिल सकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. राहु दसवें भाव में विराजमान है. ऐसे में आपको धन कमाने के कई शानदार मौके मिलने वाले हैं. करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. धर्म- कर्म में आपका मन लगेगा. धार्मिक स्थान पर आप यात्राएं कर सकते हैं. गुरु के कारण आपको खूब मान सम्मान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आप अपने सभी कार्यो को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.

तुला राशि: इस राशि के जातकों का 14 जून से अच्छा समय शुरू हो जाएगा. अगले 2 महीने इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. भगवान की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, जिससे आप अपने लक्षयो को पानी में भी सफल होंगे. संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां आप समाप्त हो जाएगी. राहु 11वें घर को देख रहे हैं ऐसे में आपके स्वभाव में भी काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.