29 जून को शुक्र करेंगे स्वयं की राशि में प्रवेश, 25 जुलाई तक चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, सुंदरता, प्रेम आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 29 जून को दोपहर 2:17 मिनट पर शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह इसी राशि के स्वामी ग्रह भी माने जाते हैं और 25 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashifal

29 जून से शुरू होगा अच्छा समय

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र के राशि परिवर्तन से इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप अपनी मां के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे. पढ़ाई में आपका मन लगेगा, यह समय आपके लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. आपको कई कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

मेष राशि: वृषभ राशि में शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. व्यापार में भी मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है. अब आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, परंतु आपको फालतू के खर्चों से बचाना है. आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

सिंह राशि: वृषभ राशि में शुक्र के गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, बिजनेस कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आपको जल्द ही कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.