13 जुलाई को होगी HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा, इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से 13 जुलाई को असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) केमिस्ट्री और फिजिक्स पदों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (मुख्य परीक्षा) का आयोजन किया जाएगा. कमीशन की तरफ से परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह एग्जाम सुबह और शाम के सत्र में आयोजित किया जाएगा.

Exam Student School

2 सत्र में होगी परीक्षा

इसे लेकर आयोग की तरफ से सोमवार को पत्र जारी किया गया है. जारी लेटर के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) केमिस्ट्री के लिए 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी. तथा फिजिक्स के लिए दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 8 जुलाई से hpsc.gov.in पर दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

अवश्य लें जाएं एडमिट कार्ड

सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए- 4 साइज़ के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे जा सकें. अस्पष्ट फोटो/ हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

अभ्यर्थियों ने उठाए परीक्षा पर सवाल

29 मई को असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) फिजिक्स का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था. परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न उठाते हुए गड़बड़ियों के आरोप लगाए थे. आरोपों के बावजूद आयोग ने 20 जून को स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया था. झज्जर के अभिभावक राजबीर ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.