HKRN शिक्षकों को मिली राहत, हरियाणा सरकार ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट; जानें किसे मिला फायदा

चंडीगढ़ | सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के तहत लगे शिक्षकों को सरकार ने राहत दी है. राज्य सरकार की तरफ से इन शिक्षकों के अनुबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. सभी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी), शारीरिक शिक्षा सहायकों और कला शिक्षकों को अगले ऑर्डर तक मौजूदा स्कूलों में बने रहने को कहा गया है.

Teacher Madam

1 साल के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

मौलिक शिक्षा महानिदेशक की तरफ से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं. इससे पूर्व 679 TGT को सरप्लस घोषित करते हुए 1 अप्रैल को हटा दिया गया था. इस पर विवाद हुआ, तो प्रदेश सरकार ने 28 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए न सिर्फ इन्हें फिर से स्कूलों में समायोजित करने का आदेश जारी कर दिया, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट भी सीधे 1 साल के लिए यानी 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया.

अनुबंध पर काम कर रहे अध्यापक

सभी शारीरिक शिक्षा सहायकों और कला शिक्षकों के अनुबंध को भी 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया. अब 13 जून को एकाएक से नया आदेश जारी करते हुए अनुबंध 30 जून तक सीमित कर दिया गया था. पूर्ववर्ती हुड्‌डा सरकार में हुई भर्तियों में अनियमितता के चलते अदालत के आदेश पर हटाए गए 1500 शारीरिक शिक्षा सहायक और 500 कला अध्यापक वर्तमान में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आदेश जारी

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ जारी आदेशों में भी एचकेआरएनएल के तहत लगे सभी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है. मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से भी बृहस्पतिवार को अनुबंधित शिक्षकों का अनुबंध 31 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.