प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उठाए लाभ, 31 जुलाई तक करें प्रीमियम का भुगतान

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2025 फसल के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है. इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिस भी किसान ने धान, बाजरा, मक्का व कपास जैसी फसलें बो रखी हैं, वे किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Fasal

अगर आपने PMFBY करा रखा है और इस दौरान यदि वर्षा, सूखा, कीडे, ओलावृष्टि या कोई आपदा से आपकी फसल खराब हो जाती है तो किसानों को क्लेम दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में युवाओं-किसानों के लिए सुनहरा मौका, अक्टूबर में मुफ्त ट्रेनिंग के 5 कार्यक्रम

इतना देना होगा प्रीमियम

जानकारी के मुताबिक, किसानों को धान के लिए 2124.98 रुपये, बाजरा के लिए 1024.36 रुपये, मक्का के लिए 1089.74 रुपये व कपास के लिए 5435.05 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देना होगा. यदि ऋणी किसान फसल बीमा नहीं करवाना चाहते हैं तो संबंधित बैंक को लिखित में 24 जुलाई तक सूचित करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.