हरियाणा CET को लेकर चेयरमैन ने की चर्चा, 25 फीसदी सवाल होंगे हरियाणा से संबंधित; 12वीं लेवल का होगा सिलेबस

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी के पदों के लिए 26 व 27 जुलाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित होने जा रहा है. परीक्षा के लिए करीबन साढ़े 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. सीईटी में 25 प्रतिशत सवाल हरियाणा से जुड़े हुए पूछे जाएंगे, जबकि बाकी 75 प्रतिशत दूसरे विषयों के रहेंगे. परीक्षा का पाठ्यक्रम वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा यानी 10+2 लेवल का होगा.

HSSC CET

25% सवाल होंगे हरियाणा से संबंधित

परीक्षा में हरियाणा के इतिहास, सामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण व संस्कृति के 25 प्रतिशत सवाल होंगे व सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी के बाकी सवाल रहेंगे. इसी में कंप्यूटर ज्ञान के सवाल भी रहेंगे. पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 50% व आरक्षित श्रेणी के लिए 40% अंक लाने अनिवार्य होंगे. सीईटी का स्कोर तीन साल तक के लिए मान्य होगा.

यूट्यूब चैनल के जरिए अध्यक्ष ने किया संवाद

हर बार पदों की निर्धारित संख्या के मुकाबले मेरिट में आने वाले 10 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. कल यानि सोमवार को परीक्षा को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने चर्चा की. उन्होंने यूट्यूब चैनल के जरिये परीक्षार्थियों से संवाद किया व उनके सवालों, शंकाओं व शिकायतों का जवाब दिया.

पेपर के विश्लेषण पर लगी रोक

CET को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एक और निर्देश जारी किया गया है, जिसके अनुसार यूट्यूबर्स, कोचिंग संस्थानों व अन्य विशेषज्ञ 27 जुलाई को चौथे शिफ्ट की परीक्षा होने के बाद ही प्रश्न- पत्रों व उसके पाठ्यक्रम का विश्लेषण कर सकेंगे. उन्होंने साफ किया कि कई बार अभ्यर्थियों को लगता है कि एनालिसिस से पहले सत्र वालों को नुकसान हो सकता है, इसी वजह से यह रोक लगाई गई है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

त्रुटि ठीक करने का मिलेगा मौका

अध्यक्ष का कहना है कि आयोग को कई ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिनमें अभ्यर्थियों को सीईटी पास कराने का दावा किया जा रहा है. कुछ अभ्यर्थियों ने तो ऐसे लोगों के नाम, मोबाइल नंबर व फोटो तक साझा किये है. इन सभी सूचनाओं को पुलिस विभाग से शेयर किया गया है. ये सभी रडार पर हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट की त्रुटि दूर कराने का पहले मिलेगा मौका, उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.