हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब ट्यूबवेल कनेक्शन शिफ्टिंग पर नहीं देना होगा कोई पैसा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक और राहत भरा फैसला लिया है. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के बाद अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने भी ट्यूबवेल शिफ्टिंग के दौरान किसानों से वसूल किए जाने वाले सरचार्ज को माफ कर दिया है.

Free Borewell Recharge Haryana Kisan

शर्तें रहेगी लागू

DHBVN द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कोई किसान अपने एग्रीकल्चर पॉवर ट्यूबवेल कनेक्शन को अपनी ही जमीन पर 70 मीटर के दायरे में शिफ्ट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें अब किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा. प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा. किसानों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और निरंतर इस दिशा में बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं.

राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कुछ शर्तें भी लागू की गई है. किसान साथी बोर फेल होने, पानी में खारापन, सरकारी भूमि अधिग्रहण और विवाद समेत कोई अन्य मजबूरी जो उसके बस में नहीं होगी, ऐसी स्थिति में ही ट्यूबवेल शिफ्ट कर सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

UHBVN पहले की निर्देश जारी कर चुका

इससे पहले UHBVN की ओर से इस बाबत निर्देश जारी किए जा चुके हैं. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर की ओर से सभी अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं और उपमंडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे कि किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन को उसके मूल स्थान से 70 मीटर की दूरी के भीतर स्थानांतरित करने के लिए कोई खर्च नहीं लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.